खड़े ट्रक से भिड़ी एक्सयूवी, एक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
खड़े ट्रक से भिड़ी एक्सयूवी, एक की मौत


जोधपुर, 16 सितम्बर (हि.स.)। नेशनल हाईवे 62 पर नेतड़ा के पास बुधवार अलसुबह एक सडक़ हादसा हो गया। नागौर से जोधपुर जा रही एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार सडक़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया और हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही करवड़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतक को गाड़ी से बाहर निकाला। नेतड़ा टोल एंबुलेंस की मदद से सभी पांच घायलों को तुरंत इलाज के लिए जोधपुर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नया बास बालसमंद, जोधपुर निवासी कैलाश पुत्र गजेंद्र दमामी के रूप में हुई है। वहीं सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story