आईटीआई में रोजगार मेला 19 नवंबर को

WhatsApp Channel Join Now
आईटीआई में रोजगार मेला 19 नवंबर को


जोधपुर, 05 नवम्बर (हि.स.)। भारत सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले का आयोजन 19 नवंबर को सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक शास्त्री सर्किल के समीप स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोधपुर में किया जाएगा।

संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) जगदीश प्रसाद ने बताया कि मेले का उद्देश्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के साथ ही अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

मेले में जोधपुर जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित विद्युत विभाग, रोजगार कार्यालय, जिला उद्योग केन्द्र, ऑटो व्यवसाय, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम,सरस डेयरी, होटल व्यवसाय तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रमों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि मेले में उपस्थित आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का संबंधित प्रतिष्ठानों एवं उपक्रमों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा तथा पात्र अभ्यर्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story