जेएलएन मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संविदा कर्मियों की बिना सूचना सेवा समाप्त करने से रोष

WhatsApp Channel Join Now
जेएलएन मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संविदा कर्मियों की बिना सूचना सेवा समाप्त करने से रोष

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संविदा कर्मियों की बिना सूचना सेवा समाप्त करने से रोष

अजमेर, 4 जून(हि.स.)। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर में पिछले 3 साल से कार्यरत 227 संविदा नर्सिंग कर्मियों की बिना सूचना के सेवा समाप्ति के नोटिस के बाद संविदा कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।

संविदा नर्सिंग कर्मियों के प्रतिनिधि जतिन कोटिया और विशाल पारशर ने बताया कि उनकी संविदा पर नियुक्ति की वित्तीय स्वीकृति 2027 मार्च तक है, फिर भी बिना सूचना सबको हटा दिया गया। यह युवाओं के साथ अन्याय है । संविदा कर्मियों ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है। संविदा कर्मियों ने हड़ताल पर रहते राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी के समर्थन में नारे लगाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story