संघ संस्कारवान, चरित्रवान व देशभक्त नागरिक तैयार करता है- निंबाराम

WhatsApp Channel Join Now
संघ संस्कारवान, चरित्रवान व देशभक्त नागरिक तैयार करता है- निंबाराम


संघ संस्कारवान, चरित्रवान व देशभक्त नागरिक तैयार करता है- निंबाराम


झालावाड़, 20 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झालावाड़ नगर के विद्यार्थी भाग का एकत्रीकरण रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें झालावाड़ और झालरापाटन की कुल 28 शाखाओं से 558 स्वयंसेवको ने भाग लिया।

इस अवसर पर राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने संबोधित करते हुए कहा कि १०० वर्ष का युवा संघ आज यहाँ उपस्थित हैl आज भारत का जेन- जी ही नहीं, जेन-अल्फा भी संघ में पर्याप्त संख्या में आकर भारत-भक्ति सीखता है, वो देश को नुक़सान नहीं पहुँचाता, वो देश को गाली नहीं देता, वो भारत माता की जय बोलता हैl

मुख्य वक्ता ने कहा कि हम सब भारत माता के सपूत है। १०० वर्ष पूर्व डॉ हेडगेवार ने हिंदू समाज का संगठन करने के लिए कार्य प्रारंभ किया। डॉक्टरजी क्रांतिकारी, राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रीय रहे। जन्मजात देशभक्त डॉ हेडगेवार ने व्यक्ति निर्माण का काम शुरू कियाl अंग्रेज़ चला जायेगा, लेकिन समाज को कौन ठीक करेगा ? इस पश्न के समाधान की दिशा मे उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 विजयादशमी के दिन की। देशभक्त लोगो की एक नई श्रंखला खड़ी करने का काम डॉ जी ने शुरू किया। निस्वार्थ बुद्धि से काम करने वाले लोग तैयार करना है। इस हेतु दैनिक मिलने की व्यवस्था दी l जिसे शाखा कहा गया। रोज़ अच्छा बोलना, अच्छा सुनना, अच्छा करना, तब मन पर संस्कार होता है उसको शाखा कहा। दैनिक संस्कार की व्यवस्था देना यह संघ का काम है। हम सब भारत माता के बेटे-बेटियाँ है, कोई ऊँचा-नीचा नहीं। हम सब भारत माता के सपूत बेटे है, हिंदू है। हमारी पहचान हिंदू के नाते है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारीक

Share this story