प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में मिला दो लाख रुपये का क्लेम
Apr 21, 2026, 17:42 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय स्टेट बैंक की सर्किट हाउस शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत हरिजन बस्ती, रातानाडा निवासी स्व. सुनील के परिजनों को दो लाख का बीमा मुआवजा प्रदान किया गया। राशि उनके पुत्र कुलदीप को सौंपी गई। बैंक ने यह क्लेम मात्र तीन दिन की रिकॉर्ड अवधि में वारिसधारक के खाते में जमा किया।
इस अवसर पर जोधपुर संभाग के एजीएम (एफआई) डीआर माली, राजेश गहलोत, शाखा प्रबंधक ब्रिजराज सिंह, भेरुचन्द्र शर्मा, हर्ष कच्छावाहा, योगेन्द्र गहलोत, राजपाल, अमित परिहार, जगदीश राम और अनुरूप उपस्थित रहे। योजना के तहत 436 वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख की सहायता दी जाती है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

