जेडीए में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

WhatsApp Channel Join Now
जेडीए में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस


जयपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण प्रांगण में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जेडीए के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित और जयपुर शहर के सुनियोजित विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जेडीए से जुड़े प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का दायित्व है कि वह शहर के विकास एवं नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करे।

समारोह के दौरान जेडीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना दिखाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story