जेडीए ने गोपालपुरा बाइपास से गुर्जर की थड़ी , त्रिवेणी नगर चौराहे तक सड़क सीमा में हटाए अतिक्रमण

WhatsApp Channel Join Now
जेडीए ने गोपालपुरा बाइपास से गुर्जर की थड़ी , त्रिवेणी नगर चौराहे तक सड़क सीमा में हटाए अतिक्रमण


जयपुर, 12 जून (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रवर्तन दस्ते द्वारा यातायात पुलिस व नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत गोपालपुरा बाइपास से गुर्जर की थड़ी, त्रिवेणी चौराहा तक 03 किमी एरिया तक रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। गैर अनुमोदित योजना गंगाराम नगर में अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सांगानेर, चित्रकूट कॉलोनी में रोड सीमा को एवं ग्राम रामचन्द्रपुरा सांगानेर में गैर मुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। साथ ही ग्राम जयसिंहपुरा, तहसील सांगानेर, शिव निकुंज कॉलोनी व राम लक्ष्मण वाटिका कॉलोनी में रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story