चाैबीस बीघा भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now
चाैबीस बीघा भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त


जयपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर 24 बीघा भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा ने बताया कि जोन-23 में अवस्थित ग्राम रामपुर बुजुर्ग बुडली में करीब 16 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर ‘गोवर्धन नगर ए व बी‘ के नाम से,ग्राम रामसिंहपुरा में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर और ग्राम रामसिंहपुरा चाकसू कोटखावदा रोड पर करीब 04 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए मिट्टी-ग्रेवल की सडक़ें, ट्री-गार्ड सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story