मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी जनजातीय गौरव दिवस पर शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी जनजातीय गौरव दिवस पर शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी जनजातीय गौरव दिवस पर शुभकामनाएं


जयपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। यह पहल जनजातीय समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान और गौरवशाली विरासत का सच्चा सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पूरे देश में जनक्रांति की लौ जलाई। उन्होंने समाज सुधारक के रूप में जनजातीय समाज को नशा एवं जातीय संघर्ष जैसी बुराइयों को त्यागने और लोगों को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज ने विश्व को जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर जीना सिखाया है। राज्य सरकार इन परम्पराओं को संजोने के साथ ही जनजाति कल्याण के लिए कृत-संकल्पित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story