जामुन का पेड़ नाटक 15 मार्च को रवींद्र मंच पर

WhatsApp Channel Join Now
जामुन का पेड़ नाटक 15 मार्च को रवींद्र मंच पर


जयपुर, 08 मार्च (हि.स.)। रंगशिल्प की ओर से रवींद्र मंच के संरक्षण और उसके महत्व को लेकर 15 मार्च को सायं 7 बजे रविंद्र मंच पर व्यंग्य नाटक ‘जामुन का पेड़’ का मंचन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह नाटक प्रशासनिक व्यवस्थाओं और उनके कार्यकलापों पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत करता है। साथ ही इसके माध्यम से रविंद्र मंच की वर्तमान स्थिति और राज्य सरकार की अनदेखी का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

रंगशिल्प का कहना है कि पर्याप्त बजट के अभाव में रविंद्र मंच की इमारत जर्जर होती जा रही है। सांस्कृतिक गतिविधियों में कमी और लोगों की घटती भागीदारी भी इसी का परिणाम है।

रंगकर्मियों और विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं ने समय-समय पर सरकार से रविंद्र मंच के रखरखाव के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। रंगशिल्प का उद्देश्य इस नाटक के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करना और यह याद दिलाना है कि रविंद्र मंच राज्य की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story