जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एवं आगराफोर्ट-अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

WhatsApp Channel Join Now
जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एवं आगराफोर्ट-अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी


अजमेर, 27 अगस्त(हि.स)। रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के मंडावरिया-किशनगढ़ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 292 पर आरसीसी बॉक्स लोचिंग कार्य के लिए जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एवं आगराफोर्ट-अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जो 24 अक्टूबर 26 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा (08.48 बजे आगमन) तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 25 अक्टूबर 26 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से (16.43 बजे प्रस्थान) संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12195, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा जो 25 अक्टूबर 26 को आगराफोर्ट से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा (09.35 बजे आगमन) तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12196, अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा 25 अक्टूबर 26 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से (17.29 बजे प्रस्थान) संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story