जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, बर्फानी बाबा के दर्शन करेंगे

WhatsApp Channel Join Now
जैसलमेर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, बर्फानी बाबा के दर्शन करेंगे


जैसलमेर, 01 जुलाई (हि.स.)।जम्मूकश्मीर में आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रही प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा में पवित्र गुफा में भगवान बर्फानी अमरनाथ जी के दर्शनों के लिए पूर्व सभापति अशोक तंवर के नेतृत्व 5 सदस्यीय दल आज बुधवार को रवाना हो गया।

इस दल में पूर्व सभापति के अलावा समाज सेवी महेश चान्डा, प्रसिद्ध होटल पर्यटन व्यसायी मयंक भाटिया, समाज सेवी व भाजपा नेता हिम्मता राम चौधरी, व होटल व्यसायी महावीर सिंह शामिल है।

पूर्व सभापति अशोक तंवर की ये 29 वी अमरनाथ यात्रा है, ये दल 3 जुलाई को यात्रा के पहले दिन पवित्र गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शन कर जैसलमेर सहित प्रदेश में सम्रद्धि,सुख शांति व खुशहाली की कामना करेगा। अमरनाथ यात्रा के लिये रवाना होने से पूर्व हनुमान चौराहे पर इन श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में इनके शुभचिंतकों, विभिन्न समाज के मौजिज लोगो ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई व इनकी सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story