जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी


जयपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा ने जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में जयपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर को भी टिकट दिया गया है। उनके नाम की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में जिला प्रमुख पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजेश गुर्जर को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। ऐसे में जिला परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने पर उन्हें जिला प्रमुख पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

भाजपा ने वार्ड 18 से निवर्तमान जिला प्रमुख राम चोपड़ा को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं वार्ड 13 से पूर्व प्रधान बादामी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 28 से राम सिंह चांदावास को टिकट दिया गया है। चांदावास वर्ष 2013 से 2018 के बीच रेनवाल मांझी पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं। वे डीडी कुमावत की टीम में जिला मंत्री भी रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं।

पहले चरण में 22 अक्टूबर को मतदान

जयपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को होगा। इस चरण में जिला परिषद के वार्ड 1 से 10 और 15 से 26 तक चुनाव प्रस्तावित हैं। भाजपा ने दी गई सूची में इन वार्डों के लिए अधिकांश प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुछ वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।

भाजपा प्रत्याशियों की सूची

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 से किरण देवी, वार्ड 2 से सुनीता यादव, वार्ड 3 से संतोष सैनी, वार्ड 4 से लक्ष्मण कुमार शर्मा, वार्ड 5 से मोती देवी, वार्ड 6 से संतोष यादव, वार्ड 7 से जयप्रकाश चौधरी, वार्ड 8 से शारदा यादव, वार्ड 9 से प्रमिला देवी और वार्ड 10 से सीता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह वार्ड 11 से संतोष यादव, वार्ड 12 से मोहन लाल दादरवाल, वार्ड 13 से बादामी देवी, वार्ड 14 से दामोदर, वार्ड 15 से मीना हरितवाल, वार्ड 16 से गजानंद जाट, वार्ड 17 से मीनू यादव, वार्ड 18 से रमा चोपड़ा, वार्ड 19 से रामेश्वरी देवी, वार्ड 20 से पिंटू कंवर, वार्ड 21 से राजेंद्र बड़ीवाल और वार्ड 22 से राजेश गुर्जर को टिकट दिया गया है।

वार्ड 23 से रामप्यारी, वार्ड 24 से मनोहर लाल बैरवा, वार्ड 25 से ललिता देवी, वार्ड 26 से संतोष देवी, वार्ड 27 से बीना, वार्ड 28 से राम सिंह चांदावास, वार्ड 29 से कजोड़मल बैरवा, वार्ड 30 से राजपाल सिंह, वार्ड 31 से प्रियंका शर्मा और वार्ड 32 से कैलाशी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके अलावा वार्ड 34 से किशन लाल वर्मा, वार्ड 35 से सीताराम शर्मा, वार्ड 36 से नीरू बैरवा, वार्ड 37 से प्रहलाद मीना, वार्ड 38 से रामकेश मीना, वार्ड 39 से सुनीता शर्मा, वार्ड 40 से मूलचंद महावर, वार्ड 41 से संतोष मीणा, वार्ड 42 से मुक्ता देवी, वार्ड 43 से अनिता यादव, वार्ड 44 से कालीदेवी मीणा, वार्ड 45 से रामअवतार गुर्जर, वार्ड 46 से संती देवी मीणा, वार्ड 47 से मंजू, वार्ड 48 से रघुवीर सिंह चौधरी, वार्ड 49 से रामफूल खोड़ा, वार्ड 50 से प्रभाती लाल, वार्ड 51 से मंजू स्वामी, वार्ड 52 से कानाराम मीणा, वार्ड 53 से सुरज्ञान यादव, वार्ड 54 से मेघराज यादव, वार्ड 55 से मंजू और वार्ड 57 से अर्जुनलाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759787 Articles

Share this story