सर्दी की आहट के साथ तिब्बती बाजार में बढ़ी रौनक

WhatsApp Channel Join Now
सर्दी की आहट के साथ तिब्बती बाजार में बढ़ी रौनक


सर्दी की आहट के साथ तिब्बती बाजार में बढ़ी रौनक


सर्दी की आहट के साथ तिब्बती बाजार में बढ़ी रौनक


जयपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। मौसम में बदलाव के साथ ही राजधानी जयपुर में सर्दी का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक के बीच लोगों ने सर्दियों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही चौहान स्टेडियम स्थित तिब्बती बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है। बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं और लोग सर्दी से बचाव के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

तिब्बती बाजार में जैकेट, स्वेटर, कोट, गर्म शॉल और अन्य सर्दियों के कपड़ों की विविध रेंज देखने को मिल रही है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार गर्म कपड़े देख रहे हैं। खासकर सुबह-शाम की ठंडक को देखते हुए लोग बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी गर्म कपड़ों की खरीदारी करने लगे हैं।

हर साल सर्दियों के मौसम में चौहान स्टेडियम का तिब्बती बाजार शहरवासियों के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी का प्रमुख केंद्र बनता है। सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही यहां ग्राहकों की आवाजाही और बाजार की रौनक बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल मौसम में बदलाव के साथ बाजार में सर्दियों के स्वागत की तैयारियां साफ नजर आने लगी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769668 Articles

Share this story