जयपुर टाइगर फेस्टिवल की तैयारियां शुरू: केरलम के राज्यपाल ने किया पोस्टर विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर टाइगर फेस्टिवल की तैयारियां शुरू: केरलम के राज्यपाल ने किया पोस्टर विमोचन


जयपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। बाघ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले जयपुर टाइगर फेस्टिवल (जेटीएफ) के आठवें संस्करण जेटीएफ-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिसंबर में जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल के तहत बाघ संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

केरलम््् के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने जेटीएफ-2026 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयपुर टाइगर फेस्टिवल बाघ संरक्षण के प्रति जनचेतना फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इसे जयपुर की धरोहर बताते हुए आयोजन की सराहना की।

इस दौरान जयपुर टाइगर फेस्टिवल के अध्यक्ष संजय खवाड़, अजय गुप्ता, डॉ. एस.एस. अग्रवाल, सतीश गुप्ता और जेटीएफ के सचिव आनंद अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से राज्यपाल को फेस्टिवल में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782440 Articles

Share this story