त्योहारों के अवसर पर संचालित जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारों के अवसर पर संचालित जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार


जयपुर, 30 अगस्त (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09719, जयपुर-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अगस्त को (01 ट्रिप) जयपुर से 16.30 बजे रवाना होकर 22.00 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09720, रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 31 अगस्त को रेवाड़ी से 05.00 बजे रवाना होकर 09.05 बजे जयपुर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल व बावल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story