भारतीय मजदूर संघ की राज्य स्तरीय रैली 26 को

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय मजदूर संघ की राज्य स्तरीय रैली 26 को


जोधपुर, 22 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 26 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जलदाय श्रमिक संघ जिला जोधपुर द्वारा आज बैनर व पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रैली के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टरों का विधिवत विमोचन कर कर्मचारियों से अधिकाधिक संख्या में रैली में भाग लेने का आह्वान किया गया।

भारतीय जलदाय श्रमिक संघ जिला जोधपुर के जिला महामंत्री चौधरी मंघाराम कालीराणा ने बताया कि यह रैली कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान एवं लंबित मांगों को लेकर आयोजित की जा रही है, जिसमें जलदाय विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्राज घोटिया, भारतीय मजदूर संघ, जिला जोधपुर के जिला अध्यक्ष भंवर आंगणवा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप राठौर, सुखराम डुडी, प्रकाश सिंह गहलोत एवं ओम सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story