स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया ध्वजारोहण


स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया ध्वजारोहण


जयपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया।पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story