जयपुर महापौर-उप महापौर चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर महापौर-उप महापौर चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी


जयपुर महापौर-उप महापौर चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी


जयपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम जयपुर के महापौर एवं उप महापौर निर्वाचन का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। महापौर पद के निर्वाचन की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। इस दिन लोक सूचना जारी की जाएगी, जबकि 19 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 22 सितंबर दोपहर तीन बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। महापौर पद के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

उप महापौर पद का निर्वाचन 26 सितंबर को होगा। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी और 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11.30 बजे से होगी तथा नाम वापसी दोपहर दो बजे तक की जा सकेगी। आवश्यकता होने पर दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद तत्काल मतगणना होगी।

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story