दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया जयपुर

WhatsApp Channel Join Now
दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया जयपुर


दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया जयपुर


जयपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। गुलाबी नगरी जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर स्टैच्यू सर्किल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मौजूद रहे।

स्थापना दिवस के मौके पर स्टैच्यू सर्किल को दीपों से सजाया गया। भव्य दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत ने पूरे माहौल को रोशनी से भर दिया। इस दौरान स्टेच्यू सर्किल पर पुष्प वर्षा की गई, जिसने आयोजन को खास बना दिया। वहीं, शानदार आतिशबाजी से आसमान रंगीन रोशनी से सराबोर हो गया। आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद

जयपुर के स्थापना दिवस पर आयोजित इस समारोह में शहर की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। दीपों की रोशनी, फूलों की वर्षा और आतिशबाजी के बीच गुलाबी नगरी का उत्सवी स्वरूप नजर आया। 299वें स्थापना दिवस का यह आयोजन जयपुर के गौरवशाली इतिहास और उसकी विशिष्ट पहचान को समर्पित रहा। वही कार्यक्रम में जयपुर मेयर सुनील कोठारी, डिप्टी मेयर सरोज कंवर, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा मौजूद रहे ।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779426 Articles

Share this story