जयपुर स्थापना दिवस: मंगलवार से शुरू होंगे कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर स्थापना दिवस: मंगलवार से शुरू होंगे कार्यक्रम


जयपुर स्थापना दिवस: मंगलवार से शुरू होंगे कार्यक्रम


जयपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। नवंबर की गुलाबी ठंड, रोशनी से सजा शहर, चौपड़ों की चहल-पहल और हवा में घुली एक खास महक जयपुर की पहचान है। 18 नवंबर को दुनिया के सबसे अनूठे नियोजित नगरों में से एक जयपुर का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर नगर निगम और प्रशासन द्वारा कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कवि सम्मेलन भी होगा, जहां हास्य कलाकार एहसान कुरैशी अपने मजेदार किस्सों और अंदाज से लोगों को हंसाएंगे। समारोह में कविता और हास्य का रंग देखने को मिलेगा।

इसके अलावा शहर के अलग-अलग मंदिरों, स्थानों पर पूजा और दीप जलाए जाएंगे। जबकि मुख्य कार्यक्रम शाम को पांच बिरला सभागार में कवि सम्मेलन के रूप में होगा। कार्यक्रम में कवि हरिओम पंवार, सुरेश अलबेला, दिनेश रघुवंशी, राव आजातशत्रु, प्रियांशु गजेन्द्र, दिपिका माही और एकेश पार्थ भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

मेयर सुनील कोठारी ने बताया कि मंगलवार को सबसे पहले सुबह नाै बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जी को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाएगा। इसके बाद साढ़े नाै बजे गंगापोल दरवाजा पर गणेश पूजन किया जाएगा।

सुबह 10.30 से 11 बजे तक आराध्य देव गोविंददेवी जी मंदिर में दर्शन और पूजन का कार्यक्रम होगा, जबकि शाम 5 बजे बिड़ला सभागार में कवि सम्मेलन और उसके बाद रात 8 बजे स्टैच्यू सर्किल पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होगा।

उल्लेखनीय है कि 1727 ईस्वी में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय (1688-1743 ई.) द्वारा बसाया गया यह शहर 299 साल का हो रहा है। उन्होंने यूरोप, मध्य एशिया और मध्य पूर्व के नगरों का अध्ययन करवाकर, वास्तु और शिल्प ग्रंथों के गहन परीक्षण के बाद जयपुर की नींव रखी थी। यही वजह है कि यह शहर केवल इमारतों और बाजारों का नाम नहीं, बल्कि विचार, संस्कृति, विज्ञान और सह-अस्तित्व का जीवंत दस्तावेत है जो आज भी अपनी मूल आत्मा को संजोए हुए आधुनिकता के साथ कदम-ताल कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777956 Articles

Share this story