बीकानेर मूल के आईपीएस दीपक पारीक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर मूल के आईपीएस दीपक पारीक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026


बीकानेर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। बीकानेर मूल के आईपीएस अधिकारी दीपक पारीक को पंजाब में विशेष अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य, शौर्य और कार्यकुशलता के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 के लिए चयनित किया गया है। पंजाब के छह आईपीएस अधिकारियों को यह पदक मिलेगा। इनमें दीपक पारीक भी शामिल हैं।

वर्तमान में पंजाब में एआईजी पद पर कार्यरत दीपक पारीक की शिक्षा पिलानी स्थित बिरला पब्लिक स्कूल और बिट्स पिलानी में हुई है। उनके चयन की घोषणा से बीकानेर और पिलानी में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता डॉ. आर.पी. पारीक को रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। पारीक का पैतृक मकान सोनगिरी कुएं पर है। पारीक वर्ष 2014 बेच के पंजाब कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उनकी पत्नी भी आईपीएस हैं। पारीक को पूर्व में ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीजीपी डिस्क सहित अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770190 Articles

Share this story