जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से पूर्व राज्यमंत्री ने की भेंट

WhatsApp Channel Join Now
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से पूर्व राज्यमंत्री ने की भेंट


चित्तौड़गढ़, 13 अप्रैल (हि.स.)। चित्तौड़गढ़। जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के धर्मपुरा कोटा प्रवास में रामकरण गुंजल के निवास स्थान पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, पूर्व नगर परिषद सभापति रमेशनाथ योगी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर धार्मिक चर्चा की।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने माघ मेले में उनके शिष्यों के साथ हुई घटना को लेकर चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस की और से उनके पक्ष मेंउतर प्रदेश सरकार के खिलाफ किए प्रदर्शन की जानकारी दी। इस पर उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री के कार्य को सराहते हुए माला एवं शॉल पहनाई एवं गोहत्या रोकने के मिशन से जुड़ने, गोवंश को बचाने का आव्हान किया। इस पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में गोवंश बचाने के लिए हर गोशाला निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए एवं 10 बीघा जमीन आवंटन के आदेश के बारे में जानकारी दी। चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी गिरफ्तारी की खबरों के बीच आपके साथ हो रहे अन्याय को लेकर आपके दर्शन करने के लिए उत्तराखण्ड आने की इच्छा थी। लेकिन आप की और से गोहत्या को बंद करने को लेकर देश भर में मुहिम को लेकर प्रवासरत रहे थे। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री जाड़ावत ने

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को

चित्तौड़गढ़ आने का न्योता दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story