सहायक आचार्य (रेनल ट्रांसप्लांटेशन) के साक्षात्कार स्थगित
Apr 17, 2026, 18:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अजमेर, 17 अप्रेल(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले सहायक आचार्य - रेनल ट्रांसप्लांटेशन (यूरोलॉजी) पदों के साक्षात्कार को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
आयोग सचिव ने बताया कि यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा 'एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 7065/2026 में पारित आदेश की पालना में किया गया है। उक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजन की आगामी तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को होना था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

