जयपुर में इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर में इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन


जयपुर, 22 मार्च (हि.स.)। कथक आश्रम उदयपुर एवं ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले छठे इंटरनेशनल क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन रविवार को जयपुर में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया।

इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस तरह के आयोजनों को भारतीय संस्कृति और कला के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। फेस्टिवल आयोजक चंद्रकला चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रातः कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दिनभर शास्त्रीय नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, वहीं प्रत्येक सायंकाल विशेष प्रस्तुतियों का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि पहले के वर्षों की सफलता और उत्साह को देखते हुए इस बार भी भव्य स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान फेस्टिवल की सह-आयोजक ग्लोरी इवेंट्स की निदेशक कनिष्का श्रीमाली सहित आयोजन से जुड़े अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह फेस्टिवल उदयपुर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा तथा कला प्रेमियों के लिए एक यादगार मंच साबित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story