अन्तर जिला (रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जयपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को तृतीय अन्तर जिला (रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रिजर्व पुलिस लाईन चांदपोल जयपुर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शिरकत की।
कमिश्नर ने बताया कि अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में (उत्तर,दक्षिण,पूर्व,पश्चिम,मेट्रो, यातायात,पुलिस लाईन) ने भाग लिया। जिसमें तिरंदाजी (महिला,पुरुष), एथेलेटिक्स इवेंट्स (महिला,पुरुष), वॉलीवाल (महिला,पुरुष), कबड्डी (महिला,पुरुष), बैडमिंटन (महिला,पुरुष), आर्म्स रेसलिंग (महिला,पुरुष), बास्केटवॉल (पुरूष) व योगा खेल का आयोजन करवाया गया, जिसमें कुल 112 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने पूर्ण खेल भावना से खेल का प्रदर्शन किया।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने प्रतियोगिता की श्रंखला में विजेता रही टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर यातायात एवं प्रशासन योगेश दाधिच, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजेश कांवट, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पार्थ शर्मा एवं लखन मीणा सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

