पश्चिम विक्षाेभ का असर खत्म, अब बढ़ेगी सर्दी
जयपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। अर्नब तूफान के बाद प्रदेश में पश्चिम विक्षाेभ का असर खत्म हाे गया है। अब प्रदेश में सर्दी में इजाफा देखने काे मिलेगा। नवम्बर में तेज सर्दी देखने काे मिल सकती है। शनिवार काेे शहराें के पारे में उतार-चढ़ाव देखने काे मिला। रविवार से प्रदेश का माैसम शुष्क रहेगा। इससे पारे में गिरावट आएगी।
अर्नब तूफान के कारण राजस्थान में हुई बारिश और उसके बाद चली हवा से शुक्रवार को कई शहरों का दिन का तापमान 8 डिग्री तक गिर गया।
तापमान में हुई इतनी बड़ी गिरावट से दिन में तेज सर्दी हो गई है। शनिवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से लोगों को दिन में सर्दी से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के जिलों में शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुककर बरसात हुई। सर्द हवा ने भी ठंडक बढ़ा दी। शाम को मौसम साफ होने लगा और हवा भी थोड़ी कमजोर होने से राहत मिली।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में शनिवार काे पूर्वी जिलों भरतपुर, धौलपुर के एरिया में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। जबकि पश्चिमी जिलों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने और 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

