राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जेल और बाल गृहों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जेल और बाल गृहों का किया निरीक्षण


जोधपुर, 29 मई (हि.स.)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के अध्यक्ष एवं सचिव राकेश रामावत ने आज केन्द्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्त आधारभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की। निरीक्षण में बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया तथा बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण बाबत् उपस्थित अधीक्षक को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

इसी के साथ आज सचिव राकेश रामावत द्वारा राजकीय बालिका एवं शिशु गृह तथा संपर्क बाल विकास केंद्र का औचक मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गृह में आवासित बालक-बालिकाओं के भोजन, चिकित्सा, रहन-सहन, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story