जुलाई से दिल्ली और नोएडा के लिए इंडिगो की नई उड़ानें शुरू

WhatsApp Channel Join Now
जुलाई से दिल्ली और नोएडा के लिए इंडिगो की नई उड़ानें शुरू


अजमेर, 27 मई(हि.स.)। किशनगढ़ एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों के लिए अच्छी और सुविधाभरी खबर आई है। इंडिगो आगामी जुलाई माह से किशनगढ़ को दिल्ली और नोएडा(जेवर) से जोड़ने वाली दो नई उड़ान सेवाएं शुरू करने जा रही है। इन नई फ्लाइट्स के शुरू होने से अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर और आस पास की बड़ी आबादी को बेहतर और तेज हवाई कंनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर बी एस मीणा ने जानकारी दी कि 1 जुलाई 26 से दिल्ली किशनगढ़ दिल्ली फ्लाइट सेवा प्रारंभ होगी। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार संचालित की जाएगी। फ्लाइट दोपहर 2:35 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगी तथा दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके अलावा 2 जुलाई से नोएडा(जेवर) किशनगढ़ नोएडा फ्लाइट सेवा भी शुरू की जाएगी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार संचालित होगी। फ्लाइट सुबह 11:35 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी और सुबह 11:55 बजे वापसी के लिए रवाना होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story