भारतीय परम्परा को जानने के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन आवश्यक: दिलावर

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय परम्परा को जानने के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन आवश्यक: दिलावर


जोधपुर, 28 मई (हि.स.)। संस्कृत भारती राजस्थान क्षेत्र द्वारा भवानी आदर्श विद्या मन्दिर पाल मार्ग में संचालित प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मन्त्री मदन दिलावर ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा को जानने के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन आवश्यक है। इस वेदवाणी का सामान्य जीवन में प्रयोग करना चाहिए। संस्कृत को सीखना और सिखाना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने वर्ग में चल रहे विविध आयामों का अवलोकन किया तथा संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संस्कृत भारती के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मंत्री ने वर्ग में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा उसकी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जिला परिषद सीईओ आशीष कुमार मिश्रा, विशेषाधिकारी अभय सिंह राठौड़, क्षेत्र संगठन मंत्री कमल कुमार, क्षेत्र मंत्री तगसिंह राजपुरोहित, प्रशिक्षण प्रमुख राजेन्द्र शर्मा, वर्गाधिकारी रामनिवास शर्मा, वर्ग संयोजक लक्ष्मणसिंह गहलोत, पाबूराम विश्नोई, महेश दाधीच, मधुसूदन शर्मा, हरीश लोया, श्रीकिशन गहलोत, धर्मवीर सोनी, अशोक अग्रवाल, समाज सेवी शिवकुमार सोनी, ताराचंद रेपस्वाल, गणपत लाल शर्मा, दिनेश गौड़, मीना योगी, नरेन्द्र कुमार टाक, राधाकृष्णन जाट, पुष्पेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश सियोल, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष तुलसीदास शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story