भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात


जयपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को लोकभवन में राजस्थान पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत हुए राजस्थान के अधिकारियों ने मुलाकात की।

राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल बागडे ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आम जन के लिए सेवा और समर्पण भाव के साथ ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story