भारतीय सेना ने सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों जीवन रक्षा से जुड़े अभ्यास कराए

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय सेना ने सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों जीवन रक्षा से जुड़े अभ्यास कराए


जयपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। भारतीय सेना द्वारा आयोजित सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनरों के तीन दिवसीय पायलट कार्यक्रम का समापन बीकानेर मिलिट्री स्टेशन पर हुआ।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार इस तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम में सिविल डिफेंस संगठन के कुल 50 सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। तीन दिनों के इस विशेष प्रशिक्षण के दौरान, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को खतरों के प्रति जागरूकता, सुरक्षा, जीवन रक्षा (सर्वाइवल) और साइबर सुरक्षा से जुड़ी मॉक ड्रिल और अभ्यास कराए गए। प्रशिक्षण में इंटरैक्टिव सत्र भी शामिल थे, जिनमें सेना और सिविल डिफेंस संगठन के अधिकारियों ने आपातकालीन स्थितियों के दौरान समन्वय और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समन्वय में सुधार करना, आपसी कार्य-क्षमता (इंटर-ऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के लिए तैयारियों को मजबूत करना था। इस पहल का लक्ष्य सिविल-सैन्य तालमेल को मजबूत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के समर्थन में सभी हितधारकों की सामूहिक क्षमता को बढ़ाना था। यह प्रशिक्षण सिविल-सैन्य सहयोग के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा तैयारियों के लिए 'संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण' (होल ऑफ नेशन अप्रोच) को फिर से पुष्ट करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story