स्वतंत्रता दिवस समारोह : पूर्ण गंभीरता और समयबद्धता से कार्य करने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता दिवस समारोह : पूर्ण गंभीरता और समयबद्धता से कार्य करने के दिए निर्देश


बीकानेर, 27 जुलाई (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारी बैठक सोमवार को जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से समस्त कार्य समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और एट होम सहित मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित प्रत्येक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही स्टेडियम प्रवेश, निकास, बैठक, छाया, पेयजल तथा सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशत किया। स्टेडियम में आवश्यक रख-रखाव, मरम्मत आदि कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के दौरान प्रतिभागियों के लाने-ले जाने एवं अभ्यास स्थलों पर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभाग द्वारा की जाने वाली आवश्यक तैयारी से समय-समय पर अपडेट किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, उप वन संरक्षक जी. वैंकटेश, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम सिटी रीना, उपखण्ड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस मनु गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story