आमजन को राहत देने के लिए दीपावली पर बढ़ाए मेट्रो ट्रेन का समय-फेरे

WhatsApp Channel Join Now
आमजन को राहत देने के लिए दीपावली पर बढ़ाए मेट्रो ट्रेन का समय-फेरे


जयपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। जयपुर मेट्रो ने आमजन को राहत देने के लिए दीपावली सीजन पर ट्रेन के फेरों और समय में बढ़ोतरी की है।

दीपावली को लेकर परकोटे के मुख्य बाजारों में रोशनी की सजावट को देखने एवं खरीदारी के लिए काफी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक एवं शहरवासियों के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं। शहर में 6 से 09 नवम्बर तक यातायात के सुगम संचालन के लिए परकोटा क्षेत्र में चलने वाले सिटी, मिनी बसों, ऑटो एवं ई-रिक्शा इत्यादि का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। ऐसे में शहरवासियों की सुविधा के लिए जयपुर मेट्रो के संचालन फेरों की संख्या बढ़ाते हुए अन्तिम मेट्रो ट्रेन का संचालन मानसरोवर एवं बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन से रात12:30 बजे तक किए जाने का भी निर्णय लिया गया हैं।

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक वैभव गालरिया ने मेट्रो यात्री 03 से 11 नवम्बर तक मेट्रो संचालन की इस व्यवस्था का लाभ उठा पाएंगे। मेट्रो ट्रेन की फेरों संख्या वर्तमान 202 से बढ़ाकर 214 कर दी गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story