जयपुर–उदयपुर एवं उदयपुर–असारवा रेलसेवाओं में सेकंड एसी का एक-एक अतिरिक्त डिब्बा स्थायी रूप से बढ़ेगा

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर–उदयपुर एवं उदयपुर–असारवा रेलसेवाओं में सेकंड एसी का एक-एक अतिरिक्त डिब्बा स्थायी रूप से बढ़ेगा


जयपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर–उदयपुर सिटी तथा उदयपुर सिटी–असारवा रेलसेवाओं में एक-एक सेकंड एसी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20993/20994, जयपुर–उदयपुर सिटी–जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 21 अक्टूबर तथा उदयपुर सिटी से 22 अक्टूबर से एक अतिरिक्त सेकंड एसी डिब्बा स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी–असारवा–उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 21 अक्टूबर तथा असारवा से 22 अक्टूबर से एक अतिरिक्त सेकंड एसी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

इस बढ़ोतरी से यात्रियों को एसी श्रेणी में अधिक बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी। उक्त स्थायी बढ़ोतरी के बाद दोनों रेलसेवाओं में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, दो एसी कुर्सीयान, तीन द्वितीय शयनयान, दो द्वितीय कुर्सीयान, चार साधारण श्रेणी के डिब्बे, एक पावर कार तथा एक गार्ड डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बे होंगे। इन दोनों रेलसेवाओं में 31 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त साधारण श्रेणी का डिब्बा भी पहले से बढ़ाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story