अलवर के एनईबी थाने में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का शुभारंभ
अलवर, 06 सितंबर(हि.स.)। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा स्पेक्ट्रा संस्था की ओर से एनईबी थाने में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र स्थापित किया गया। सेंटर चलाने का उद्देश्य महिलाओ और बालिकाओं के हितो की रक्षा करना है। इसमें केस वर्क को संभालने के अलावा भी जो काउंसलर लगाए है वो बार की गतिविधियों के माध्यम से समुदाय तक पहुंचने का भी प्रयास करेगी। काउंसलर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को को दूर करने और उन्हें अपने जीवन के पुनःनिर्माण में मदद करने के लिये काम करेगी। जो महिला, बच्चे, घर में रहकर अपराध सहन कर रहे हैं उनको कैसे कम किया जा सकता है। उसके लिये ये सेंटर स्थापित किया गया। केंद्र का उद्घाटन एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक अमित जैन, सीआई अशोक चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिर्देशक ऋषि राज सिंगल द्वारा फीता और केक काट कर किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिर्देशक ने कहा कि महिला शक्ति की जीत हो, उनके साथ जो शोषण हो रहे उनको कम किया जाये, महिलाओं को उनके अधिकार मिले।
स्पेक्ट्रा संस्था से सपना चौधरी ने कहा कि ये केंद्र महिला, बच्चों की सुरक्षा के लिये है। जो महिलाओ के साथ घोर अपराध होते है वो किसी को कुछ बता नहीं पाती। इसलिये उनकी समस्या का हल करने के लिये किया गया है। कार्यक्रम में संस्था की तरफ से वेद प्रकाश, आशीष टांक, वर्षा कंवर, साक्षी, रजनी और स्वयं सहायता समूह की महिलाये भी उपस्थित रही।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया/ईश्वर

