प्रभारी सचिव ने किया शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए आवासीय पट्टे

WhatsApp Channel Join Now
प्रभारी सचिव ने किया शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए आवासीय पट्टे


चित्तौड़गढ़, 11 जुलाई (हि.स.)। जिले के प्रभारी सचिव विकास सीताराम भाले ने शनिवार को नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की और से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय स्टॉल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आमजन को दिए जा रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे, स्वीकृति-पत्र, चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया तथा राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव भाले ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करा कर आमजन को राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, यूआईटी सचिव एवं नगर परिषद प्रशासक कैलाश गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव, तहसीलदार विपिन चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी के अलावा अनिल ईनाणी, रवि विरानी सहित शहरवासी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story