अज्ञात अस्थियों को विसर्जन 24 को, 22 को निकलेगी कलश यात्रा
जोधपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। श्रीमती छतीदेवी पारवानी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अज्ञात अस्थियों का विसर्जन राधा स्वामी डेरा व्यास नदी में किया जाएगा।
सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसाइटी (सिंधु महल) के अध्यक्ष कन्हैयालाल टेवानी, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार भंभानी तथा सेवादारी जयकुमार ने बताया 22 अप्रैल को शाम पांच बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 16 से अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी जो सेक्टर नौ मैन मार्केट होते हुए सिंधु महल में पहुंचकर सम्पन्न होगी।
अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह अंतिम संस्कार रथ यात्रा गाड़ी द्वारा सिंधु महल से राधा स्वामी डेरा, व्यास नदी के लिए प्रस्थान करेगी जो 24 अप्रैल को सुबह व्यास नदी पहुंच कर अज्ञात अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

