इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर को

WhatsApp Channel Join Now
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर को


जयपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 सत्र की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जयपुर क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा इग्नू परीक्षा केंद्र कोड 2357, महात्मा ज्योतिराव फुले महिला बीएड कॉलेज, राम नगर एक्सटेंशन, सोडाला में होगी।

परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। तीन घंटे की यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर आधारित होगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने बताया कि परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। परीक्षा केंद्र अधीक्षक एवं संबंधित कार्मिकों को विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने और अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र लाने की सलाह दी गई है। परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। क्षेत्रीय केंद्र ने परीक्षा के दौरान सभी नियमों एवं निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या होने पर क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के ईमेल के माध्यम से संपर्क करने को कहा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story