बीकानेर के सीए अजय राज आचार्य को आईसीएआई के '40 अंडर 40 बिजनेस लीडर अवार्ड' से सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर के सीए अजय राज आचार्य को आईसीएआई के '40 अंडर 40 बिजनेस लीडर अवार्ड' से सम्मानित


बीकानेर, 29 नवंबर (हि.स.)। बीकानेर के चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय राज आचार्य को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से प्रतिष्ठित 'आईसीएआई 40 अंडर 40 सीए बिजनेस लीडर अवार्ड-सीजन 5' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

गुरुग्राम (हरियाणा) के डीएलएफ क्लब-5 में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पहल का आयोजन आईसीएआई की मेंबर्स इन इंडस्ट्री एंड बिजनेस कमेटी ने जी बिजनेस के सहयोग से किया। इसके तहत उद्योग और व्यवसाय जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उभरते चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया जाता है।

मूल रूप से बीकानेर के रहने वाले अजय राज आचार्य ने 14 वर्षों से अधिक के पेशेवर सफर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने भारत, सिंगापुर, कोटे डी आइवर और घाना में कार्य किया है। वर्तमान में वे ओएफआई (ओलम फूड इंग्रीडिएंट्स) में कंट्री फाइनेंशियल कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे घाना और बुर्किना फासो में काजू एवं कोको कारोबार से जुड़े वित्तीय कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785425 Articles

Share this story