प्रेम प्रसंग के चलते प्रदीप बजाड़ की हत्या करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
प्रेम प्रसंग के चलते प्रदीप बजाड़ की हत्या करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार


अजमेर, 12 मई(हि.स.)। महज 6 घंटे में किशनगढ़ के प्रदीप बजाड़ नामक गुमशुदा युवक की हत्या ( ब्लाइंड मर्डर) का अजमेर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साइबर टीम की मदद हत्या की गुत्थी सुलझाने में सराहनीय रही। किशनगढ़ के पुलिस थाना गांधीनगर की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश बावरी व सुरज्ञान उर्फ डलकी को पकड़ लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के अनुसार अजमेर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड वर्क के दम पर एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक प्रदीप गुर्जर की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और साइबर टीम की मदद से हत्या की गुत्थी सुलझाई। जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपी की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। 03 मई की रात आरोपी जगदीश बावरी ने अपनी पत्नी को प्रदीप के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में आकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में पत्नी के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।

गौरतलब है कि हत्या का खुलासा होते ही क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई। जो लोग कल तक अस्पताल के बाहर आंदोलन कर रहे थे और सरकार से पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर मांग रख रहे थे सभी चुप हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक की हत्या कर पहले तो लाश गायों के बाड़े में पड़ी रही। बाद में उसे नाड़े में पटक दिया जहां पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण शव जल गया। बहरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story