अंतिम ट्रिप पर मंगलवार को रवाना होगी हुबली फेस्टिवल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
अंतिम ट्रिप पर मंगलवार को रवाना होगी हुबली फेस्टिवल ट्रेन


जोधपुर, 1 दिसंंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ प्रबंधन के लिए संचालित भगत की कोठी-हुबली फेस्टिवल साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन मंगलवार को अपने दसवें एवं अंतिम ट्रिप पर रवाना होगी। 28 सितंबर से आरंभ की गई इस स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन की संचालन अवधि दो दिसंबर को पूर्ण हो रही है।

जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 07359 भगत की कोठी-हुबली फेस्टिवल स्पेशल एसी एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 7.50 बजे भगत की कोठी स्टेशन से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन दोपहर 3.15 बजे हुबली पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 7360 हुबली-भगत की कोठी अपने अंतिम फेरे पर रविवार को हुबली से प्रस्थान कर चुकी है, जो निर्धारित समयानुसार मंगलवार सुबह जोधपुर पहुंच जाएगी। अंतिम ट्रिप में ट्रेन लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, सूरत, वापी, पालघर, वसई रोड, कल्याण, पुणे, सतारा, कराड, सांगली, मिरज, घटप्रभा, बेलगावी और धारवाड़ स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित ठहराव के साथ संचालित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story