हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

WhatsApp Channel Join Now
हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन


जोधपुर, 12 सितम्बर (हि.स.)। पश्चिम राजस्थान का प्रख्यात बाबा रामदेव मेले में देश के कौने कौने से आने श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर द्वारा 12 से 22 सितम्बर तक जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर कुली विश्राम गृह के पीछे सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है।

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के प्रधान मंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि पश्चिम राजस्थान का प्रख्यात बाबा रामदेव मेले में देश के कौने कौने से आने श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए 12 से 22 सितम्बर, तक जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मेला संयोजक राकेश गौड, संह संयोजक भोजन मदन सैन, सह सयोजक शिविर महेन्द्र सिंह तंवर, प्रेमराज खीवसरा की देख रेख में सेवा शिविर आयोजित होगा।

सेवा शिविर के ध्वज पूजन का कार्यक्रम मण्डल के घण्टाघर स्थित कार्यालय पर मण्डल प्रधान महेश कुमार जाजडा की अध्यक्षता में ध्वज पूजन किया गया। इस अवसर पर मण्डल के उपप्रधान लख्मीचंद किसनानी, श्यामलाल टाक, हंवतराज गाच्छा, यतिन्द्र प्रजापत, महेश गहलोत, गोविन्दसिंह राठौड, सहीत कई लोग मौजूद थे ।

संत रामप्रसाद महाराज के पावन सानिध्यम में को सेवा शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस शिविर में आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग के सहयोग से प्राथमिक उपचार, शीतल जल, मोबाइल चार्जिग, जिन यात्रियों की जेब कट गई या पैसे गुम हो गये उन्हें घर तक भेजने की सेवाएं प्रदान की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story