आफरी में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, विजेता सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
आफरी में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, विजेता सम्मानित


जोधपुर, 30 सितम्बर (हि.स.)। शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर (आफरी) में में चल रहे हिन्दी पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष आफरी निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि डॉ. शालिनी गोयल का पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया। इसके पश्चात अजय वशिष्ठ द्वारा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें प्रथम स्थान सोहनलाल गर्ग, द्वितीय स्थान कुलदीप शर्मा एवं तृतीय स्थान मीता सिंह तोमर ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी हिंदी (राजभाषा) रतनाराम लोहरा ने संस्थान की राजभाषा हिन्दी की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट (2025-26) सभी के समक्ष प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने भाषा को सम्प्रेषण का माध्यम बताते हुए उसमे प्रभावशाली शब्दों के चयन की महता को समझाया। साथ ही भाषा को सांस्कृतिक विचारधारा एवं राष्ट्र की अभिव्यक्ति कहा।

इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सभी के सकारात्मक सहयोग एवं प्राथमिकता से ही हिंदी पत्राचार के लक्ष्यों की प्राप्ति संभव हो पाई है एवं इस दिशा में संस्थान के सभी कार्मिक निरंतर प्रयासरत है। उसके बाद संस्थान के समूह समन्वयक (शोध) डॉ. तरुण कान्त ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार में अधिकाधिक योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। उक्त आयोजन में हिन्दी पखवाड़ा के दौरान आयोजित हुई टिप्पण, निबंध, प्रश्नोत्तरी, आशुभाषण, टंकण आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी अजय वशिष्ठ ने कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story