‘हैरिटेज डोर’ में नई प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

WhatsApp Channel Join Now
‘हैरिटेज डोर’ में नई प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका


जयपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान की संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले फैशन शो ‘हैरिटेज डोर सीजन-3’ में नई प्रतिभाओं को भी अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। आगामी 23 अक्टूबर को आमेर फोर्ट में होने वाले फिनाले शो के लिए रविवार को पांच बत्ती स्थित 24 सोसायटी में मॉडल्स के ऑडिशन आयोजित किए गए। इनमें 200 से अधिक महिला और पुरुष मॉडल्स ने हिस्सा लेकर फिनाले में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

आयोजक शिवाली गुप्ता, सोनाली खंडेलवाल और प्रिया दीवान ने बताया कि शो डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह तोमर के निर्देशन में आयोजित ऑडिशन में फैशन और आभूषण जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इनमें फैशन डिजाइनर दिग्विजय सिंह राठौड़, आभूषण डिजाइनर गौरव जौहरी, सुरुचि धूत, प्रेरणा धूत, मुस्कान और नितिन गुप्ता शामिल रहे।

आयोजकों के अनुसार 23 अक्टूबर को आमेर फोर्ट में होने वाले फिनाले में गजल मिश्रा, कुल तनेजा और श्वेता टाटीवाला सहित छह फैशन डिजाइनरों के परिधान और छह आभूषण ब्रांडों की कारीगरी प्रदर्शित की जाएगी। शो के माध्यम से राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को फैशन के साथ जोड़कर प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, उभरते मॉडल्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763221 Articles

Share this story