ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हेड कांस्टेबल की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हेड कांस्टेबल की मौत


झुंझुनूं, 13 नवंबर (हि.स.)। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से पचलंगी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ते ही साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई।

उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र की पचलंगी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी शुक्रवार को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को उदयपुरवाटी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हेड कांस्टेबल के अचानक निधन से उनके साथी पुलिसकर्मी और परिजन गहरे सदमे में हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story