हाईकोर्ट के सहायक रजिस्ट्रार कैडर के अधिकारियों का प्रमोशन

WhatsApp Channel Join Now
हाईकोर्ट के सहायक रजिस्ट्रार कैडर के अधिकारियों का प्रमोशन


जोधपुर, 26 मार्च (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार (नॉन-आरजेएस) कैडर के पांच अधिकारियों को जॉइंट रजिस्ट्रार (नॉन-आरजेएस) पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट रजिस्ट्रार (एडमिनिस्ट्रेशन) ने आधिकारिक आदेश जारी किया। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में तीन जोधपुर और दो अधिकारी जयपुर बेंच के हैं।

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल एल-21 में प्रमोट किया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगले निर्देश जारी होने तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापन पर ही कार्य करते रहेंगे।

ये अधिकारी हुए पदोन्नत

जोधपुर से अशोक भण्डारी, ललित कुमार थानवी और महेश कुमार शामिल हैं। वहीं जयपुर खंडपीठ से आलोक शर्मा, कैलाशचंद शर्मा को प्रमोट किया गया है। हाईकोर्ट ने साफ किया है कि यह पदोन्नति डी.बी. सिविल रिट पिटिशन संख्या 934/2022 (आदित्य जोशी व अन्य बनाम आरएचसी व अन्य) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। यानी इस मामले में कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, उसका सीधा असर इन प्रमोशनों पर पड़ सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story