ज्यादा मैच खेलने से विकसित होता है मैच टेम्परामेंट: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

WhatsApp Channel Join Now
ज्यादा मैच खेलने से विकसित होता है मैच टेम्परामेंट: राज्यवर्धन सिंह राठौड़


जयपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में 20वीं ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2025-26 का शुभारंभ युवा मामले एवं खेल मंत्री एवं ओलंपिक रजत पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जितने अधिक मैच खेलेंगे, उनका मैच टेम्परामेंट उतना ही बेहतर विकसित होगा। खेलते समय स्कोर बोर्ड की बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए और रेफरी के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कोचों की मांग पर हैंडबॉल के लिए इंडोर प्रैक्टिस हॉल का प्रस्ताव भेजा गया है और शीघ्र घोषणा की उम्मीद है।

प्रतियोगिता के पहले दिन गत चैंपियन हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को 24-19 से हराकर जीत से अभियान शुरू किया। मेजबान राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को 19-15 तथा सीआईएसएफ को 20-17 से पराजित कर लगातार दो जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में एलपीयू-फगवाड़ा, उत्तर रेलवे, बीएसएफ और नॉर्दर्न रेलवे ने भी जीत हासिल की।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रमुख महिला टीमें भाग ले रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story