जयपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, ‘हर घर’ अभियान के तहत श्रद्धालुओं की भागीदारी

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, ‘हर घर’ अभियान के तहत श्रद्धालुओं की भागीदारी


जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। ‘हर घर में सामूहिक अर्थ सहित हनुमान चालीसा’ अभियान के तहत मंगलवार को विद्याधर नगर स्थित पापड़ के हनुमान मंदिर में सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामसेवकदास महाराज को श्री भन्दे बालाजी धाम का विशेष सिंदूर भेंट किया गया।

संत अमरनाथ महाराज ने कहा कि हनुमान चालीसा का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए नियमित पाठ आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सामूहिक रूप से एक स्वर में पाठ करने से भी समान आध्यात्मिक फल प्राप्त हो सकता है।

समिति के दिनेश मित्तल के अनुसार अभियान के तहत धार्मिक स्थलों, विद्यालयों और सामाजिक आयोजनों में लगातार सामूहिक पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में नाथू, गोविंद, भगवान सहाय, प्रेम कुमावत, महेंद्र सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story