हलवाई कैटरर्स समिति चुनाव: 541 मतदाता करेंगे अध्यक्ष का फैसला

WhatsApp Channel Join Now
हलवाई कैटरर्स समिति चुनाव: 541 मतदाता करेंगे अध्यक्ष का फैसला


जयपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। हलवाई कैटरर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 2 सितंबर को जनउपयोगी भवन, आरपीए रोड, जयपुर में होगा। चुनाव में रामेश्वर कसाना और हनुमान गुर्जर के बीच सीधा मुकाबला है। समिति के 541 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा कि समिति की कमान किसके हाथ में जाएगी।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामेश्वर कसाना ने चुनाव जीतने पर सदस्यों के हित में स्वास्थ्य सुविधा, स्थायी कार्यालय एवं सदन, पुलिस-प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी और समिति सदस्यों के सहयोग से जिम्मेदारी मिलने पर पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ संगठन के हित में काम करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story